मुज़फ्फरनगर: दीपावली बाजार पर छिड़ा विवाद खत्म, शिव चौक पर लगेंगी पटरी दुकानदारों की दुकानें: मंत्री कपिलदेव-सजीव बालियान
मुजफ्फरनगर में दीपावली बाजार को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। अब पटरी दुकानदार शिव चौक के पास ही अपनी दुकानें लगा सकेंगे। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने दुकानदारों की मांग मान ली।टाउन हॉल में बाजार शिफ्ट करने के फैसले का दुकानदार विरोध कर रहे थे। समाधान निकलने से छोटे दुकानदारों को राहत हुई