दमोह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय में प्रोफेशनल मीट पत्रकार वार्ता संपन्न
Damoh, Damoh | Jun 11, 2025 दमोह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आज बुधवार शाम 4 बजे जिला भाजपा कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मंचासीन भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे शामिल हुए।