दमोह: शहर में अवैध वसूली कर रहे नकली किन्नर गिरोह का असली किन्नरों ने किया पर्दाफाश, कोतवाली पुलिस के किया सुपुर्द
Damoh, Damoh | Jun 11, 2025 दमोह शहर में नकली किन्नर गिरोह के द्वारा लोगों से अवैध रूप से बसूली कर ठगी का शिकार बनाए जाने के बाद शहर के किन्नर समाज की अध्यक्ष गुड़िया किन्नर के द्वारा नकली किन्नरों का भंडा फोड़ किया है। जहां आज बुधवार दोपहर 12 बजे किन्नर समाज की अध्यक्ष गुड़िया किन्नर ने सुभाष कॉलोनी से इंदौर एवं उज्जैज के निवासी गिरोह को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।