दमोह: लखेरा हार में कार चालक ने गंगाजली पूजन से लौट रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Jun 10, 2025 दमोह जिले के पथरिया थाना अंतर्गत आने वाले लखेरा हार से आज मंगलवार रात करीब 8 बजे बाइक सवार को अज्ञात कार चालक के द्वारा जोरदार टक्कर मार दिए जाने की घटना सामने आई है। घटना के सम्बन्ध में घायल नीतीश अहिरवार के बहनोई जाहर अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि खैरारे रहली निवासी साला नितेश अहिरवार सतपारे मे आयोजित गंगाजली पूजन में शामिल होकर लौट लौट रहा था।