फुलवरिया: फुलवरिया में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भूमिहीनों को मिला 5 डीसमील जमीन, अंचल प्रशासन कि तरफ से दिया गया बासगीत पर्चा
फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय के परिसर में शनिवार की सुबह 10:00 बजे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भूमिहीनों को अंचल प्रशासन द्वारा 5 डीसमील सरकारी भूमि उपलब्ध कराकर उनके हाथों में बासगीत पर्चा थमाया गया। इस दौरान सीओ बीरबल वरुण कुमार, बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव और प्रखंड प्रमुख रानी देवी ने अपने हाथों से कुल 10 भूमिहीनों को बासगीत चर्चा वितरण किया।