हरदोई: हरदोई में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन, एक नकलची पकड़े जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की गई
Hardoi, Hardoi | Jun 10, 2026 बुधवार को प्रथम पाली की परीक्षा ठीक दस बजे शुरू हुई, सभी आठों परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी साढ़े आठ बजे से ही लाइन में लग गए थे,परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गयी, पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।