भरथना: कुशगंवा बादशाहपुर में संत रविदास आश्रम से प्रतिमाएं हटाने पर विवाद, प्रशासन ने कोर्ट आदेश का हवाला दिया
भरथना तहसील के इकदिल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुशगवां बादशाहपुर स्थित औरैया–इटावा एनएच-19 के किनारे बने संत रविदास आश्रम से शनिवार सुबह करीब 8 बजे प्रशासन ने प्रतिमाएं हटाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संयुक्त अभियान के तहत की गई।