रहटगांव: जिले के ग्राम पोखरनी में नवविवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान, आत्महत्या का कारण अज्ञात
हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के पोखरनी गांव में शनिवार सुबह एक नवविवाहिता ने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 33 वर्षीय राजकुमारी धुर्वे, पत्नी संजय दमाड़े, निवासी पोखरनी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। आज 22 अगस्त शाम 6 बजे जानकारी के अनुसार, राजकुमारी के पति संजय सुबह खेत में खाद डालने गए थे।