ऊन: ऊन—थानाभवन मार्ग पर जाफरपुर चौराहे के पास डीसीएम की टक्कर से 5 साल की बच्ची की हुई मौत
सोमवार को ऊन—थानाभवन मार्ग पर स्थित जाफरपुर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पर कच्ची गढ़ी निवासी आमिर अपनी 5 साल की बेटी नूर और भतीजी आवशा के साथ सवार था, जो बाइक पर गढीपुख्ता जा रहे थे। डीसीएम की चपेट में आने से नूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता व चचेरी बहन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।