बंजरिया: जनेरवा बाजार समिति स्थित सहयोग शिविर में प्रचार-प्रसार व कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण शिकायतकर्ता नहीं पहुंचे
जनेरवा बाजार समिति स्थित सहयोग शिविर में बिना प्रचार प्रसार व कर्मियों के नही पहुंचने के कारण शिकायतकर्ता भी दूर बनाए रहे। शनिवार 12 बजे पब्लिक एप्प की टीम पहुंची जहां केवल पंचायत सचिव ,राजस्वकर्मी व विकास मित्र थी। जबकि शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि, विद्युत ,आपूर्ति,सहित विभागों के कर्मी गायब थे। शुक्रवार को मात्र 7 व शनिवार 1 बजे तक मात्र 3 शिकायत पहुंच पाया था।