टोंक: देवली साकेत कॉलोनी निवासी परिवादिया की रिपोर्ट पर शहर के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज
Tonk, Tonk | Jan 12, 2026 टोंक शहर के महिला थाना अधिकारी ने सोमवार को बताया कि देवली के साकेत कॉलोनी निवासी परिवादिया रेणु मीणा पुत्री जय किशन मीणा ने महिला थाना में दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। परिवादिया का विवाह 20 अप्रैल 2025 को निर्मल मीणा पुत्र दिलीप कुमार मीणा निवासी विक्रमगढ़ आलोट जिला रतलाम मध्य प्रदेश के साथ हुआ था।