महागामा: कुसुमघाटी में झोलाछाप डॉक्टर ने विवाहिता की जान ली, ग्रामीणों ने कार्रवाई के लिए किया सड़क जाम
Mahagama, Godda | May 14, 2026 गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के कुसुम घाटी गांव में एक पहाड़िया महिला की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे लेकर कुसुम घाटी पहुंचे जहां उन्होंने एक मेडिकल स्टोर से तबीयत खराब होने की बात कह कर दवा मांगी लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक ने बीमार महिला की जांच कराया जांच में थायराइड पाया गया इसके बाद महिला का इलाज शुरू किया। सुई लगाने के साथ ही तबीयत बिगड़ गई।