गाज़ियाबाद: मोहन नगर स्थित आनंद इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, दमकल विभाग पाया आग पर काबू
गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के मोहन नगर स्थित आनंद इंडस्ट्रीयल एरिया में मंगलवार शाम को केमिकल कंपनी में भीषण आग लग गई। आग की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है और आग लगने का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं है।