मंगलवार को थाना टीलामोड़ पुलिस ने लड्डू चौक गगन विहार के पास वाहन चेकिंग के दौरान टीलामोड़ पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले करन कुमार नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की 1 मोटर साइकिल व 2 मोबाइल फोन बरामद हुए है।