गाज़ियाबाद: थाना कौशाम्बी पुलिस ने RTGS फार्म पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर व कंपनी की फर्जी मोहर लगाने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मंगलवार को थाना कौशांबी पुलिस ने कम्पनी से जारी चेक बुक चोरी कर धोखाधड़ी से कूटरचित दस्तावेज के आधार पर कम्पनी की धनराशि हड़पने के उद्देश्य से चेक व RTGS फार्म पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर व कम्पनी की फर्जी मोहर लगाने वाले शुभम जयसवाल नाम के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।