गाज़ियाबाद: थाना खोड़ा पुलिस ने 1 शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से 515 ग्राम अवैध गांजा बरामद
मंगलवार को थाना खोड़ा पुलिस की ओर से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच खोड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना के आधार पर 23 वर्षीय रोहित नाम के 1 शातिर अभियुक्त को अम्बेडकर गेट के पास खोडा कालोनी चौकी क्षेत्र प्रगति विहार से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 515 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।