तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 12 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाली 41वीं राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए शेखपुरा के दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है। मंगलवार को दिन के 12 बजे दोनों खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। यह प्रतियोगिता 12 से 14 दिसंबर तक हैदराबाद में इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा