महोबा: कबरई बांध प्रभावित गंज गांव के किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 7 दिन में समाधान नहीं होने पर भूख-हड़ताल की चेतावनी
Mahoba, Mahoba | Sep 21, 2026 गंज गांव के किसानों ने भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार की अगुवाई में डीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि करीब 80 फीसदी कृषि भूमि डूब क्षेत्र में आ चुकी है, लेकिन संपूर्ण आबादी का अधिग्रहण और मुआवजा लंबित है। किसानों ने सात दिन में लखनऊ रिमाइंडर भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।