भीलवाड़ा: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर युवक ने लगाई फांसी, आईसीयू में गंभीर हालत में इलाज जारी, ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
भीलवाड़ा | शहर के आदर्श विहार क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने के बाद आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया। गंभीर हालत में युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका आईसीयू में इलाज जारी है।युवक ने वीडियो में अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए है।