राजपुर: कर्मा गांव में संदिग्ध हालात में 7 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस ने शुरू की गहन जांच
Rajpur, Buxar | Jun 21, 2026 धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मा गांव में सात वर्षीय एक बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान कर्मा गांव निवासी सत्यनारायण सिंह के पुत्र आयुष कुमार (7 वर्ष) के रूप में हुई है।