पाली: पाली क्षेत्र में लगातार बारिश से किसानों के चेहरे पर लौटी खुशी, खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारी में जुटे
Pali, Lalitpur | Jun 30, 2026 पाली क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी है लगभग 10 दिन मानसून लेट होने के चलते किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही थी। वह अपनी खरीफ की फसलों को लेकर काफी चिंतित थे। परंतु सोमवार एवं मंगलवार कोबारिश होने से किसाने ने फिर से खरीफ की फसलों की बुवाई की तैयारी शुरू की है।