🌾 किसानों को 5 करोड़ के केसीसी ऋण, समूहों को 80 लाख
जसवंतनगर में सेंट्रल बैंक के ऋण शिविर में योजनाओं की दी जानकारी
📍 जसवंतनगर। विकासखंड सभागार में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कृषि ऋण जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें किसानों को करीब 5 करोड़ रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 80 लाख रुपये के ऋण की चेक वितरित की गईं।
मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक जय शंकर प्रसाद ने किसानों को बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने और ऋण की किस्तें समय से चुकाने की अपील की। क्षेत्रीय प्रबंधक बृजभान सिंह भदौरिया ने बताया कि इटावा क्षेत्र में बैंक अब तक करीब 1100 करोड़ रुपये का कृषि ऋण वितरित कर चुका है।
कार्यक्रम में एलडीएम सतीश कुमार, सीएम अंकित पांडे, एडीओ कृषि बलवीर सिंह, एडीओ ग्राम्य विकास महेश राजपूत सहित बैंक अधिकारी मौजूद रहे। संचालन शाखा की सहायक प्रबंधक रितिका कोडान ने किया।
#जसवंतनगर #किसान #KCC #इटावा #DPSChannel