बरेली: सीबीगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 दोस्तों की हुई मौत
बरेली सीबीगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की हुई मौत।परसाखेड़ा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी ,जिसमे एक दोस्त की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे दोस्त की एक मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आज सुबह दोनों दोस्त झुमका चौराहे पर चाय पीने जा रहे थे।इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया।