कासगंज: कासगंज शहर में ईद पर्व पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ी, सीओ आँचल चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
कासगंज में गुरुवार को ईद का पर्व मनाया जाना है। और ईद पर्व की सुरक्षा को लेकर शहर में पुलिस फोर्स पुरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। वहीं ईद पर्व की सुरक्षा को लेकर सीओ सिटी आँचल चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया। और शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने ईद पर्व पर खुरापत करने वाले लोगों सख्त हिदायत दी है।