पंजाब कांग्रेस में घमासान, वडिंग ने नारेबाजी करने वाले से ही चन्नी को लगवा दिया फोन
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह और गुटबाजी इन दिनों खुलकर सामने आ गई है। पार्टी में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। मुख्य रूप से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के समर्थक आमने-सामने हैं। हाल ही में संगरूर और पटियाला की बैठकों में भारी हंगामा और नारेबाजी हुई। चन्नी समर्थक रोजाना पार्टी की उन बैठकों में चन्नी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं, जिनमें राजा वड़िंग मौजूद होते हैं। पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दे चुके हैं। आगामी चुनावों से पहले इस अंदरूनी कलह से पार्टी की एकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोमवार को बठिंडा में भी चन्नी समर्थकों ने नारेबाजी की तो श्री मुक्तसर साहिब में राजा वड़िंग अपनों के बीच भावुक हो गए। चन्नी गुट राजा वड़िंग को हटाकर चन्नी को प्रधान बनाने की वकालत कर रहा है।
#punjab #congress #shortsfeed #shortsreels #instagramreels
Haryana, India | Aug 12, 2026