कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छोटी कुम्हारी में शिवा ढाबा के मालिक ने युवक पर जलती लकड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल नितेश डहारे 23 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे नितेश ढाबे में चाय पीने गया था, जहां विवाद होने पर ढाबा संचालक सुमित केवट ने उस पर जलती लकड़ी से वार कर दिया।