#अलीगढ़ में दिनदहाड़े भाजपा युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी की मां से कुंडल लूटे, पति के साथ बैंक जा रही बुजुर्ग महिला बनीं बदमाशों का निशाना,अलीगढ़। थाना बन्नादेवी क्षेत्र के मसूदाबाद चौराहे पर बैंक ऑफ बड़ौदा रोड पर दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने पति के साथ बाइक से बैंक जा रही बुजुर्ग महिला के कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित महिला भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी की मां हैं। घटना के बाद अमित गोस्वामी ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। भाजपा नेता का आरोप है कि करीब पांच साल पहले भी उनकी मां के साथ लूट की घटना हो चुकी है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर अमित गोस्वामी ने अपनी बाइट भी दी है।
#Aligarh #CrimeNews #Robbery #BJP #AligarhPolice #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 7, 2026