#अलीगढ़। थाना बन्नादेवी क्षेत्र के चूहरपुर मोहल्ले में बुधवार सुबह निलंबित दारोगा सुंदरम तिवारी का शव आईटीआई रोड स्थित किराये के मकान के कमरे में फंदे पर लटका मिला। वह पुलिस लाइन में तैनात थे और अपने पिता श्रीचंद तिवारी के साथ रहते थे। चार दिन पहले दीवानी परिसर में शराब के नशे में होने का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित किया गया था। पिता के अनुसार, बेटा डिप्रेशन में था। पुलिस के मुताबिक, सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
#AligarhNews #BreakingNews #PoliceNews #SundaramTiwari #BannaDevi #UPPolice #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 4, 2026