लातेहार: नवपदस्थ एसडीओ से प्रजापति समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
कुम्हार प्रजापति समाज, लातेहार प्रखंड के अध्यक्ष सह पत्रकार संजय प्रजापति एवं समाज के महासचिव पप्पू प्रजापति ने शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे नवपदस्थ अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कुमार को नई जिम्मेदारी संभालने पर शॉल ओढ़ाकर शुभकामनाएं दीं।