कोंडागांव: महात्मा गांधी वार्ड के खेल मैदान अधिग्रहण के खिलाफ छात्रों ने उठाई आवाज, कहा- 'मैदान नहीं तो विकास नहीं'
कोण्डागांव में महात्मा गांधी वार्ड स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल के खेल मैदान में जिला एवं सत्र न्यायालय भवन निर्माण का विरोध तेज हो गया है। आज मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने पर विद्यालय के हजारों छात्र मैदान पर उतर आए और मैदान में बैठकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।छात्रों ने मांग की कि यह खेल मैदान पूरे क्षेत्र का एकमात्र...