जनप्रतिनिधियों से मिले SP, जनसमस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा..
जहानाबाद: पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में जनप्रतिनिधियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। साथ ही आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस पहल का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाना है।
#JehanabadNews #jehanabad #SP #puchoindia