उचकागांव: उचकागांव में टाटा नेक्सन से दो बकरे, 22 बोतल देसी शराब बरामद, पांच गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के लाइन बाजार-श्यामपुर मुख्य पथ पर पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान उचकागांव बाजार तिराहे पर एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के टाटा नेक्सन वाहन से जांच में चोरी का दो बकरा और 22 बोतल देसी शराब के साथ वाहन में बैठे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने वहां में रखें एक चाकू और चार मोबाइल को भी बरामद किया है।