उचकागांव: उचकागांव में महावीरी अखाड़ा देखने आए युवक की बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के उचकागांव में लगे महावीरी अखाड़ा मेला देखने आए एक युवक की बाइक चोरों ने चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि जब थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी मिस्टर आलम उचकागांव में महावीरी अखाड़ा मेला देखने के लिए आए हुए थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का पता नहीं चला तो मामले में पीड़ित मिस्टर आलम के आवेदन पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध FIR दर्ज।