महोबा: पुलिस ऑफिस में एसपी की डिजिटल चौपाल, Google Meet पर सुनी फरियादें, थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
Mahoba, Mahoba | Aug 7, 2026 पुलिस ने फरियादियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए डिजिटल जनसुनवाई शुरू की है। एसपी शशांक सिंह ने Google Meet के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई कर जिलेभर के थाना प्रभारियों और अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए।