लोहरदगा: लोहरदगा के चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती का 146वां सप्ताहिक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 55 लोग हुए लाभान्वित
लोहरदगा सेवा भारती द्वारा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में 146वें सप्ताहिक निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रविवार सुबह 7:30 बजे प्रारंभ हुआ, जिसका शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल एवं सहसचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।