लोहरदगा: लोहरदगा में नव वर्ष प्रतिपदा पर 51 कुंडीय महायज्ञ और कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किया
नव वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर रविवार को लोहरदगा में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। सुबह 9:00 बजे शंख नदी से गुरुकुल आश्रम तक एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। इस भव्य शोभायात्रा में परंपरागत वेशभूषा में सजी महिलाएं सिर पर कलश धारण कर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रही थीं।