मुज़फ्फरनगर: चार दिन पूर्व रेलवे लाइन पर मिले शिवम उपाध्याय के शव को लेकर परिजनों ने जताया हत्या का संदेह, पुलिस जांच में जुटी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संधावली अंडरपास की रेलवे लाइन पर काशीराम कॉलोनी निवासी शिवम उपाध्याय का शव मिला था जिसको लेकर पुलिस के द्वारा शव पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था वही मंगलवार को समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के द्वारा शिवम उपाध्याय के आवास पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली तो परिजनों के द्वारा शिवम की हत्या का संदेह जताया