मुज़फ्फरनगर: सरकार द्वारा गन्ने का भाव न बढ़ाए जाने पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार को बताया तानाशाह
यूपी सरकार का आज से बजट सत्र शुरू होगा लेकिन उससे पहले केबिनेट बाई सरकुलेशन मे गन्ने का भाव ना बढ़ाने के प्रस्ताव पर मोहर लगा दी गयी है। गन्ने का भाव बढ़ने की आश मे किसान पिछले 4 माह से इंतजर मे थे लेकिन सरकार के गन्ने के भाव ना बढ़ाने के निर्णय ने किसानो की उम्मीद को तोड़ कर रख दिया है।सरकार के इस कदम परकिसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को तानाशाह तक बता डाला है।