मुज़फ्फरनगर: मवाना निवासी महिला ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी इच्छामृत्यु, बोली-अधिकारी कर रहे मेरा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न
डीएम कार्यालय मंगलवार को पहुची एक महिला ने अफसरों पर उत्पीड़न,धमकी देने और अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। महिला का कहना है कि एक अधिकारी उसका मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न कर रहे हैं, जिससे वह जीने की इच्छा खो चुकी हैं। मेरठ के मवाना निवासी इमरानी पत्नी जमील अहमद ने डीएम मुजफ्फरनगर को प्रार्थना पत्र दिया।