मुज़फ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दंपति को बचाने के दौरान बारातियों से भरी बस पलटी, 2 दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब बारातियों से भरी एक बस बाइक सवार दंपति को बचाने के प्रयास में पलट गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। चश्मदीदों के मुताबिक, बारातियों से भरी बस उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर थाना इलाके के राइशी गांव से मुज़फ़्फ़रनगर के छपार थाना इलाके के दतियाना गांव आ रही थी।