मुज़फ्फरनगर: मुज़फ़्फ़रनगर में अजीबोगरीब वाक्या, 'सवा किलो लड्डू' के बहाने गायब हुई पत्नी, मां-बेटे की तलाश में जुटी पुलिस
एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक पति अपनी पत्नी और ढाई महीने के बेटे के साथ शिव चौक पर पहुंचा, लेकिन जैसे ही वो बीवी के कहने पर लड्डू खरीदने के लिए निकला, उसके बाद जो हुआ वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। अक्षय सैनी अपनी पत्नी वर्षा सैनी और ढाई महीने के बेटे के साथ शिव चौक पहुंचे थे।