हलसी: सिंहपुर गांव से अखंड रामधुनी के लिए निकली कलश शोभायात्रा
मंगलवार पूर्वाह्न हलसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर गांव से 24 घंटे का अखंड रामधुनी आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई.पूर्वाह्न 10 बजे इसे लेकर माहौल भक्ति में बना रहा है. इस शोभायात्रा में 101 युवतियां सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुई. सिंहपुर काली अस्थान से प्रारंभ होकर शोभायात्रा ग्राम भ्रमण कर तालाब पहुंचा. जहां कलश में जल भर गया.