कटनी नगर: वेंकट लाइब्रेरी में अव्यवस्थाओं को लेकर अभाविप का हल्ला बोल प्रदर्शन, आयुक्त कार्यालय के बाहर बैठे प्रदर्शनकारी
नगर निगम द्वारा कचहरी चौराहा में संचालित वेंकट लाइब्रेरी में पेयजल सहित अन्य समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे नगर निगम कार्यालय पहुँच आयुक्त तपस्या पतिहार के कार्यालय के बाहर बैठ कर प्रदर्शन किया करीब 2 घंटे तक उन्हें ज्ञापन देने वे अड़े रहे इस दौरान पुलिस बल भी यहां बुलाया गया। सीएसपी नेहा पच्चीसिया भी मौजूद रही।