राजगढ़: राजगढ में नगर पालिका चुनावी दमखम, राजेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- इस बार नगर पालिका में खिलेगा कमल
Rajgarh, Churu | Aug 23, 2026 नगर पालिका चुनाव की सरगर्मियों के बीच शहर में भारतीय भाजपा ने रविवार को शक्ति प्रदर्शन किया। सुराणा भवन में आयोजित विजय संकल्प सभा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और नगर पालिका चुनाव में पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।