फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना कस्बा निवासी नरेश कुमार उम्र लगभग 27 वर्ष पुत्र राजाराम ने सोमवार व मंगलवार की मध्य रात को घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार की सुबह लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चाट की ठेलिया लगाता था।