पोलायकलां: अकोदिया में सट्टेबाज गिरफ्तार, ₹370 और सट्टा सामग्री जब्त
अकोदिया में पुलिस ने पशु चिकित्सालय के पास से एक सट्टेबाज को पकड़ा है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रानी बड़ोद निवासी नीरज मेवाडा के रूप में हुई है। उसके पास से 370 रुपये नकद और सट्टा सामग्री जब्त की गई है। सहायक उप निरीक्षक प्रदीप तोमर ने शुक्रवार शाम 6 बजे यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी।