बदरवास: स्टेशन रोड पर ट्रक की टक्कर से 3 गायों की मौत, मृत साथियों को उठाने की कोशिश करता बैल, वीडियो वायरल
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने तीन गायों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद सामने आए एक वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया, जिसमें एक बैल मृत गायों को उठाने की कोशिश करता नजर आया।