हाजीपुर: समस्तीपुर जिले के ई-रिक्शा चालक का ई-रिक्शा हाजीपुर से चोरी, वारदात CCTV में कैद
हाजीपुर के बागमली मोहल्ला में ई-रिक्शा चोरी का मामला सामने आया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के भूतही थाना क्षेत्र निवासी कैलाश किशोर महतो के पुत्र सानिजीत किशोर हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बागमली मोहल्ला में किराए के मकान में रहकर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।