बरेली: इज्जत नगर थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
इज्जत नगर थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपी इज्जत नगर थाना क्षेत्र के पहाड़गंज का रहने वाला है। इज्जत नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।