मदनपुर में तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत
औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र के पथलौटिया गांव में तालाब में डूबने से 10 वर्षीय निशा कुमारी की मौत हो गई। वह उमेश भुइयां की बेटी थी। सोमवार दोपहर उसकी मां तालाब में कपड़े धो रही थी, तभी बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। ग्रामीणों ने उसे निकालकर CHC पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजा है।
Madanpur, Aurangabad | Nov 2, 2026